Saturday 9 August 2014

चले आओ : (नायेदाजी)

चले आओ 

# # # # #
सावन की फुहारें 
करे है इशारे
चले आओ
बाहों में लेने मोहे 
पी ! चले आओ......

भीगा बदन मोरा 
प्यासा तन मन  मोरा 
चले आओ
गरवा लगाने
साजन ! चले आओ.....

घिरी है बदरिया
बिछी  है चदरिया
चले आओ
बिजुरिया  चमके 
प्रीतम ! चले आओ......

प्यासे है नैना 
नहीं मोहे चैना 
चले आओ
दरश दिखाने
सनम ! चले आओ.......

लंबी है रतिया
चुप भई बतिया
चले आओ
गीत मीठे सुनाने
प्रियतम ! चले आओ......

सूना  है अंगना
उदास है कंगना
चले आओ
दुनिया मेरी सजाने
दिलवर ! चले आओ.......

No comments:

Post a Comment