Thursday 20 August 2015

तीसरा कोण : विजया

तीसरा कोण 
+ + + +

(1)

आसक्ति 
विरक्ति 
अनासक्ति 
तीन शब्द 
तीन स्थितियां,,,,

प्रथम दो 
आसक्ति और विरक्ति 
एक से गुणधर्म, 
आसक्ति 
अतिशय लगाव 
विरक्ति 
अतिशय दुराव 
'किसी अन्य से',
विरक्ति 
कुछ और नहीं 
बस विपरीत आसक्ति,,,,

अनासक्ति 
नहीं अपेक्षित 
होना किसी अन्य का,
बस हो जाना 
दृष्टा स्वयं का 
स्वयं के प्रति 
बने रहना दृष्टि का 
स्वयं में स्वयं के लिए 
हो जाना स्वभाव का 
क्रमशः साक्षीभाव,,,,

(2)

त्रिभुज के 
कोण तीन 
आसक्ति 
विरक्ति 
अनासक्ति 
अवलोकन दो का 
स्पष्ट दैन्दिन, 
ओझल किन्तु 
तीसरा,,,

छूटे जिस क्षण 
देखना अन्य को 
होता है घटित 
देखना स्वयं को
होकर साक्षी 
बिना लगाव 
बिना दुराव 
अन्यों के प्रति,
खेलने लगती है
तत्क्षण 
अनासक्ति 
कुशलतापूर्वक
जीवंत खेल 
आसक्ति 
और 
विरक्ति का,,,

बन जाता है 
अभिनय 
जीवन 
और 
जीवन 
अभिनय 
बदौलत 
आलोकित 
तीसरे कोण के,,,

व्यापारी.... : विजया

व्यापारी....

+ + + + +

कैसे व्यापारी हो 
करते हो तिजारत 
नुक्सान में हरदम 
चुकाते हो ज्यादा 
मगर पाते हो 
बहोत कम,
'नेकी कर दरिया में डाल' 
दरिया बन गया है 
एक अँधा सा कुंआ
फलसफा तेरा 
लगता है ज्यों 
एक समझा सा जुआ,


हार औ जीत
पाप औ पुन्न की बातें 
बेमानी है तुझ को
जमाने की गुस्ताख चोटें 
'आनी जानी' है तुझ को,


अपनाते हो 
हर उसको 
ठुकराया था 
जिसने तुझ को,
इसीलिए
शफ्फाक दिल ने 
अपनाया है तुझ को,


चरागों आफ्ताब गुम है 
तेरी नेकी के शबाब में 
दर्ज है महज जिक्र तेरा 
मेरे दिल की किताब में,


नहीं चाहते हम 
जाना कुछ गहरा 
तेरे हिसाब में 
रहने दें 
चंद सौदे 'यूँ ही' 
वक़्त के हिजाब में.

METAPHORS

METAPHORS
#########
Never you realized
Constraints of metaphors
Whenever i shared something
With their help
You began living them
Choosing whatever
Akin to your state of mind...
Remember
That full moon night
Near Husain Sagar,
With mischievous smile
You asked me
To describe
MOON and SUN...
Drowned deep
Into my being
In all spontaneity
Recited I,
The full moon is
A symbol,
A metaphor for
Silence
Peace
Calm
Quiet
Equilibrium
Music
Love
Mystery
Miracles....
My eyes were
Constantly in yours,
To me
The moon light was
Feminine
Soft
Tender
Receptive
Loving,
As I always saw you...
Suddenly
You yourself
Began describing
SUN,
Masculine
Harsh
Taut
Passionate
Aggressive
Valiant
Violent
Keeping your eyes
Distantly but intimately
Touching
The earth....
Said I
Moon attracts,
Moon pulls
Ocean water
And
Hearts as well
As the moon grows
Also grows the
Consciousness
Buddha
Mahavira
Lao Tzu
All attained
Enlightenment
In moon-lit night
Have you heard
Anybody enlightened
In Sun's presence...
Abruptly
You stood up
And proceeded
Not to return....
Alas !
You could have felt
Moon in me,
Would have happened
The conversion of
The hot energy
Into Cool,
Passion
Into Love and Compassion
The dance in
Full night moon
Would have been
Meditative...
I realized futility of
Calling you back,
The reflection of full moon
In lake water
Probably stopped me,
I could see you
Touch you
And
Feel you in entirety,
Drinking that nectar
Through my eyes...