Wednesday 11 March 2015

आज की यारी

आज की यारी 
# # # # # 
आज की यारी 

शेर की सवारी 
उतरे तो मरे 
चढ़ा चढ़ा डरे...

आज की यारी 
स्वाइन फ्लू सी बीमारी 
जाँच ना होने तक साधारण 
बिना इलाज़ मरने का कारण.
आज की यारी 

कभी गौरी कभी कारी 
निभ जाए तो जयकारी 
बिगड़े तो महामारी..

आज की यारी 
होती न्यारी न्यारी 
कायदों में बंधी 
कानून सी सधी.

आज की यारी 
मतलब की पारी 
चिलमी यार किसका 
दम लगाया खिसका.

No comments:

Post a Comment